इंडोनेशिया में सुनामी से अबतक 62 लोगों की मौत, 600 से अधिक घायल

जकार्ता, 23 दिसंबर - इंडोनेशिया में लगातार प्राकृतिक आपदाओं ने तबाही मचा दी है। इंडोनेशिया में सुनामी से अबतक 62 लोगों की मौत हो गई है। इस तबाही में तकरीबन 600 से अधिक लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि ज्वालामुखी विस्फोट होने के बाद इंडोनेशिया में सुनामी ने भारी तबाही की है।