राजस्थान मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, 23 मंत्री लेंगे शपथ

जयपुर, 24 दिसंबर - राजस्थान के आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिपरिषद में 22 कांग्रेसी विधायक और राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। जयपुर में आज 11.30 बजे शपथ समारोह आयोजित होगा। शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादीलाल मीना, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीना, मास्टर भंवरलाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, उदयलाल आंजना और सालेह मोहम्मद शामिल हैं। इनके अलावा राज्य मंत्री पद की शपथ - गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम बिश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जुली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र यादव और सुभाष गर्ग लेंगे।