नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी, 17 की मौत

अबुजा, 24 दिसंबर - नाइजीरिया के जामफरा राज्य में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 17 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जमाफरा के फारु जिले स्थित मगामी गांव में शनिवार रात हमला हुआ। जामफरा पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद शेहु ने कहा कि ऐसे हमले को रोकने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। मृतकों के अंतिम संस्कार में जामफरा के कार्यवाहक राज्यपाल सैनुसि रिकिजी सहित राज्य के अधिकारी भी शामिल हुए।