दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित 3 को बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली, 29 मार्च- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो नाइजीरियाई नागरिकों डेनियल और बेनेथ और एक भारतीय बलजीत को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक बेनेथ 2011 से अवैध रूप से भारत में रह रहा है। बेनेट पूर्वी अफ्रीका में रहने वाले मैक्स से ड्रग्स प्राप्त कर रहा था, जो आगे भारत में सप्लाई किया जाता था।