हिंदी के साहित्यकार और समीक्षक नामवर सिंह को हुआ ब्रेन हेमरेज

नई दिल्ली, 16 जनवरी - हिंदी साहित्य के नामचीन आलोचक नामवर सिंह को ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, इलाज शुरू होने के बाद अब उनकी तबीयत बेहतर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वह अपने रूम में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें तत्काल ही अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।