खैहरा ने आप की रैली को लेकर भगवंत मान पर साधा निशाना

जालंधर,17 जनवरी - (चिराग शर्मा) - आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने 20 जनवरी को बरनाला में आम आदमी पार्टी की होने वाली रैली को लेकर सांसद भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मजीठिया से माफी मांगने पर भगवंत मान ने केजरीवाल को माफ कर दिया, जो अब उनका साथ दे रहे हैं। भगवंत मान को मंच से ही इस बारे केजरीवाल से सवाल पूछना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा के सेवाकाल में वृद्धि पर बोलते हुए कहा कि क्या पंजाब के पास कोई अच्छा पुलिस अधिकारी नहीं है। खैहरा के अनुसार डीजीपी सुरेश अरोड़ा अजीत डोभाल और भाजपा के चहेते हैं, जिस कारण उनको इस पद पर काबिज रखा हुआ है।