सुखपाल सिंह खैहरा की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज फिर टली, अगली सुनवाई 12 जनवरी को 

कपूरथला, 11 जनवरी (अमरजीत सिंह सडाना)- हलका भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की ज़मानत पर आज कपूरथला के सुभानपुर थाने में दर्ज केस के संबंध में माननीय अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुभानपुर पुलिस स्टेशन द्वारा रिकॉर्ड पेश न किये जाने के चलते सुखपाल सिंह खैहरा की जमानत याचिका पर सुनवाई आज फिर टल गई है, अब अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।