ममता की महारैली के बाद आज दिल्ली में बीजेपी करेगी शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली, 20 जनवरी - लोकसभा चुनावों को लेकर शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की महारैली में विपक्ष ने एकजुटता का आह्वान किया। वहीं आज बीजेपी भी दिल्ली के रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली के द्वारा अपना शक्ति  इस विजय संकल्प रैली को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चैहान सम्बोधित करेगें। इसके अलावा बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं वर्तमान बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी इस रैली को संबोधित करेंगे।