ए.डी.जी.पी. संजीव कालड़ा और इंस्पैक्टर संदीप सूद को राष्ट्रपति पुलिस मैडल

चंडीगढ़, 25 जनवरी (अ.स.): ए.डी.जी.पी. भलाई संजीव कालड़ा और इंस्पैक्टर संजीव सूद को विलक्ष्ण सेवाएं निभाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इनके अलावा ए.आई.जी. विजीलैंस ब्यूरो आशीष कपूर और एस.एस.पी. लुधियाना ग्रामीण वरिन्द्र सिंह बराड़ सहित 15 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए पुलिस मैडल से सम्मानित किया गया। जानकारी देते पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अनिल जोशी, ए.आई.जी. सी.आई.डी. यूनिट पंजाब, सुखदेव सिंह काहलों ए.आई.जी. दूरसंचार पंजाब, हरमोहन सिंह, ए.आई.जी. परसोनल-3 पंजाब चंडीगढ़, अजय मालूजा ए.आई.जी. काऊंटर इंटैलीजैंस बठिंडा, गुरदेव सिंह सहायक कमिश्नर पुलिस ट्रैफिक लुधियाना, मनप्रीत सिंह डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन कपूरथला, संजीवन गुरु इंस्पैक्टर, बिक्रम सिंह इंस्पैक्टर इंटैलीजैंस, गणेश कुमार इंस्पैक्टर सुरक्षा विंग, जसवीर कौर इंस्पैक्टर एस.एस.पी. दफ्तर बरनाला, गुरमीत कौर सब इंस्पैक्टर आई.जी.पी. पटियाला रेंज, अश्वनी कुमार सब इंस्पैक्टर आई.जी.पी. दफ्तर फिरोज़पुर रेंज और धर्मवीर सिंह ए.एस.आई. कमांडो बहादुरगढ़, पटियाला को भी शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा।