अज्ञात लोगों द्वारा चलाई गोली से एक व्यक्ति घायल 

दसूहा, 27 जनवरी - (इंदरजीत शर्मा) - अज्ञात लोगों द्वारा चलाई गोली से दसूहा के नजदीकी गांव ददियाल के निवासी ऐतवार सिंह के घायल होने की खबर मिली है। जिन्हें घायल अवस्था में दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।