बहबल कलां गोलीकांड : पुलिस आधिकारियों की अग्रिम जमानत की अर्जी पर फैसला टला

फरीदकोट, 30 जनवरी - (यशवंत पुरबा,सरबजीत सिंह) - फरीदकोट सेशन कोर्ट में तीन पुलिस आधिकारियों की ओर से लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी पर फैसला बार एसोसिएशन की हड़ताल के कारण आज टल गया है। जानकारी के मुताबिक अग्रिम जमानत की अर्जी का यह फैसला अब 1 फरवरी को होने वाली बहस के बाद किया जायेगा।