कार दुर्घटना के बाद प्रिंस फिलीप ने लाइसैंस सरैंडर किया

लंदन, 10 फरवरी (एजैंसी) : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 97 वर्षीय प्रिंस फिलीप ने हाल ही में हुई कार दुर्घटना के बाद शनिवार को अपना ड्राइविंग लाइसैंस सरैंडर कर दिया। प्रिंस फिलीप की कार दुर्घटना के बाद काफी विवाद हुआ था और मीडिया में बढ़ती उम्र में वाहन चलाने को लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गई थी। बकिंघम पैलेस ने बताया कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (प्रिंस फिलीप) ने पिछले महीने हुए लैंड रोवर दुर्घटना के बाद स्वयं यह फैसला लिया। पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘गंभीरता से विचार करने के बाद ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने स्वेच्छा से अपना ड्राइविंग लाइसैंस सरैंडर करने का फैसला लिया है।’