पंजाब ने केरल को 3-0 से हराया

हिसार, 10 फरवरी (वार्ता) : पंजाब, कर्नाटक, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और महाराष्ट्र ने रविवार को नौंवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने-अपने पूल मैच जीत लिए। पंजाब ने पूल डी में केरल को 3-0 से हराया। पंजाब की जीत में राजविंदर कौर (32), नवप्रीत कौर (39) और  एकता कौशिक (54) ने गोल किए। पूल ए में कर्नाटक ने हॉकी कूर्ग को 3-0 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पूल बी में मध्य प्रदेश  हॉकी अकादमी ने भोपाल को 3-1 से हराया जबकि पूल सी में महाराष्ट्र ने सी.आर.पी.एफ. को 6-0 से शिकस्त दी।