दिल्ली अग्निकांड : मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई 

नई दिल्ली,12 फरवरी - राजधानी दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अबतक 17 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। फिलहाल दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, अबतक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।