दिल्ली अग्निकांड पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया शोक व्यक्त 

नई दिल्ली, 08 दिसंबर - कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की अनाज मंडी में एक फैक्टरी में आज सुबह लगी भीषण आग पर हैरानी जताई है। उन्होंने अपने बयान में हताहतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि अधिकारी अन्य लोगों की जान बचा लेंगे और घायलों को तत्काल उपचार सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बीजेपी की केंद्रीय सरकार और आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार के अधिकारियों से पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।