श्री चमकौर साहिब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
ब्लॉक कार्यालय का सुपरिंटेंडेंट 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
श्री चमकौर साहिब (रूपनगर), 19 नवंबर (जगमोहन सिंह नारंग)- स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट गुरमुख सिंह को विजिलेंस विभाग रूपनगर की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह माहल के नेतृत्व में पहुंची विजिलेंस टीम ने एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम सुपरिंटेंडेंट को अपने साथ ले गई और कार्यालय का रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया।
#श्री चमकौर साहिब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

