PCS. भर्ती प्रक्रिया पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

 

322 पदों के लिए परीक्षा के नतीजों को चुनौती, रिकॉर्ड सील

चंडीगढ़, 19 नवंबर (प्रो. अवतार सिंह) -पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने परीक्षा से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सील करके तलब कर लिया है और कहा है कि वह इस मामले में डिटेल में आदेश जारी करेगा।

26 उम्मीदवारों की ओर से दायर याचिका में 4 नवंबर को घोषित नतीजों को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराने और पूरा रिकॉर्ड कोर्ट में पेश करने की मांग की गई है। इसके अलावा, इसी परीक्षा से जुड़ी चार और याचिकाएं भी दायर की गई हैं।

#PCS