पंजाब सरकार के मुख्य दफ़्तर पंजाब सिविल सचिवालय में कामकाज ठप्प

चंडीगढ़, 15 फरवरी - (अजायब सिंह औजला) - कर्मचारियों के 'कलम छोड़' हड़ताल पर जाने के कारण' पंजाब सिविल सचिवालय' में आज कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने पंजाब सिविल सचिवालय के मुख्य द्वार को भी सील कर दिया है।