चट्टानें खिसकने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाईवे बंद 

श्रीनगर, 20 फरवरी - जम्मू -कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के बाद कुछ स्थानों पर चट्टानें खिसकने के कारण जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय हाईवे को आज यातायात के लिए बंद कर दिया गया। कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला यह एक ही एक रास्ता है। यातायात पुलिस के आधिकारियों ने बताया कि रामबन-रामसू में बारिश के बाद कुछ स्थानों पर चट्टानें खिसकने के कारण हाईवे पर वाहनों के लिए  यातायात बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बार्डर सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी और मशीनें  हाईवे की सफाई में लगीं हैं जिससे वाहनों की यातायात फिर से शुरू की जा सके। बीते कुछ दिनों से हाईवे पर एक तरफ के रास्ते के लिए ही यातायात की आज्ञा दी जा रही थी।