कार्तिक और सारा की जोड़ी जमेगी : करीना कपूर

मुंबई, 25 फरवरी (वार्ता)  : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर जमेगी। करण जौहर के चैट शो के कॉफ विद करण में करीना और प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं। इन दोनों ऐक्ट्रेस ने कई मजेदार खुलासे किए। जहां प्रियंका ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में बोला वहीं करीना भी पीछे नहीं रहीं। करीना ने सारा और कार्तिक के बारे में बात की। करीना ने कहा, ‘वह शानदार हैं। मुझे लगता है कि उनकी जोड़ी बढ़िया रहेगी। दोनों साथ में फिल्म करने का प्लान कर रहे हैं।