सुखबीर सिंह बादल द्वारा दल की राजनीतिक मामलों बारे कमेटी में वृद्धि

चंडीगढ़, 14 मार्च (अजीत ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में वृद्धि करते दल की राजनीतिक मामलों बारे कमेटी में और वृद्धि कर दी है। पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस बारे जानकारी देते उन्होंने बताया कि जिन वरिष्ठ नेताओं को आज पार्टी की (पी.ए.सी.) राजनीतिक मामलों बारे कमेटी में शामिल किया है उनमें स. सरवण सिंह कुलार फगवाड़ा, स. परमजीत सिंह खालसा बरनाला, स. रणजीत सिंह लिबड़ा फतेहगढ़ साहिब, श्री हरमेश पुरी नवांशहर, जत्थेदार मोहन सिंह ढाहे श्री आनंदपुर साहिब, स. परमजीत सिंह मक्कड़ रोपड़, श्री सुरेश सहगल पूर्व मेयर जालन्धर, स. हरसुरिन्द्र सिंह गिल जगराओं एवं इंजीनियर स्वर्ण सिंह कपूरथला के नाम शामिल हैं।