न्यूज़ीलैंड गोलीबारी : फेसबुक ने साढे 10 लाख वीडियो क्लिप्स हटाई

मॉस्को, 17 मार्च (स्पूतनिक) : फेसबुक ने न्यूजीलैंड  के क्राइस्टचर्च की  मस्जिदों पर हुयी गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के अंदर करीब साढ़े दस लाख ऐसी वीडियो क्लिप्स हटा दी हैं जिनमें हमलावर लोगों पर गोलीबारी करते हुए नजर आ रहा है। हमलावार एक मस्जिद पर हमले के दौरान फेसबुक पर लाइव था और यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हुआ था। न्यूजीलैंड पुलिस ने लोगों से आग्रह किया था कि वे गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। पुलिस ने फेसबुक को हमलावर के लाइव होने के बारे में सूचित किया था जिसके बाद इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने तुरंत वीडियो फुटेज हटा दिये और  हमलावार के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी खत्म कर दिये।