तीन किलो अफीम सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार 

जालंधर,19 मार्च - थाना मकसूदां की पुलिस ने बिधीपुर फाटक के नजदीक नाकेबन्दी के दौरान एक व्यक्ति को तीन किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान मान सिंह निवासी आमों बड़ोद मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।