पूर्व विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना की शिरोमणि अकाली दल में हुई घर वापसी

अबोहर, 21 मार्च - (सुखजिन्दर सिंह ढिल्लों) - शिरोमणि अकाली दल के हलका बल्लूआना से तीन बार विधायक रहे स. गुरतेज सिंह घुड़ियाना की आज शिरोमणि अकाली दल में घर वापसी हो गई है। उनको पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने सिरोपा भेंट करके पार्टी में शामिल किया। इस दौरान स.घुड़ियाना के हिमायती भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स.सुखबीर सिंह बादल ने स. घुड़ियाना का पार्टी में वापस आने पर स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस मौके पर फाजिल्का जिले के कोऑर्डिनेटर सतिन्दरजीत सिंह मंटा हलका बल्लूआना के इंचार्ज प्रकाश सिंह भट्टी पूर्व विधायक और अन्य अकाली नेता भी उपस्थित थे।