दिल्ली में आज सुबह छाया रहा मध्यम कोहरा 

नई दिल्ली, 05 फरवरी - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।