शरारती तत्वों द्वारा मस्जिद छेहरटा को आग लगाने की कोशिश

छेहरटा, 16 फरवरी - (सुरिन्दर सिंह विर्दी) - पुलिस चौकी टाउन छेहरटा के अधीन क्षेत्र जीटी रोड छेहरटा स्थित दीन मोहम्मद मस्जिद को शरारती तत्वों द्वारा देर रात आग लगाने की कोशिश की गई। मस्जिद को आग लगाने की खबर सुनते ही थाना प्रमुख छेहरटा इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह उनके साथ सब इंस्पेक्टर हरजीत पाल और पुलिस चौकी टाउन छेहरटा के इंचार्ज समेत पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गए और सारी स्थिति का जायज़ा लिया। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।