चक्रवात यास के प्रभाव से हो रही लगातार बारिश के बीच बिहार में 1 की मौत, 6 घायल


बेगूसराय , 28 मई चक्रवात यास ने शुक्रवार को बिहार के कई जिलों को प्रभावित किया। बिहार के बेगूसराय जिले में एक पुराना घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की है। मृतक की पहचान गीता पासवान के रूप में हुई है। पिछले 36 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण घर ढह गया। घायलों को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायल लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण घर की छत गिर गई और वे उसके मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने इन लोगों की जान बचाई।