3 मई को देश में 17.13% थे अब वह सिर्फ 6.73% रह गए हैं: लव अग्रवाल


नई दिल्ली, 1जून  स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 3 मई को देश में 17.13% थे अब वह सिर्फ 6.73% रह गए हैं। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज़ की गई है। आज एक दिन में देश में 1.3 लाख सक्रिय मामलों में कमी दर्ज़ की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने  बताया कि एक्टिव मामलों में 50 फीसदी की कमी आई है। एक दिन में 1.3 लाख एक्टिव केस घट गए हैं। 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर एक हफ्ते से रोजाना केस कम सामने आ रहे हैं, जोकि पॉजिटिव ट्रेंड है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, ''पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,27,000 मामले सामने आए हैं। 28 मई से दो लाख से कम केस मिल रहे हैं। संक्रमण में लगातार कमी आ रही है।'' लव अग्रवाल ने कोरोना के आंकड़ों को लेकर जानकारी देते हुए कहा, ''कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सामने आने वाले दैनिक मामलों से ज्यादा है। 92 फीसदी की रिकवरी होते हुए टेस्टिंग का औसत 20 लाख पहुंच गया है।''