देश में अभी 19 ज़िले ऐसे हैं जहां संक्रमण बहुत ज़्यादा है:संयुक्त सचिव लव अग्रवाल


नई दिल्ली17 दिसम्बर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहाकि देश में अभी 19 ज़िले ऐसे हैं जहां संक्रमण बहुत ज़्यादा है, वहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5-10% के बीच है। केरल में ऐसे 9 ज़िले, मिज़ोरम में 5 ज़िले, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश,पश्चिम बंगाल में ऐसे एक-एक ज़िले हैं।