केरल में मानसून की दस्तक के साथ बारिश शुरू, जानें उत्तर भारत में कब दस्तक देगा मानसून


नई दिल्ली, 4जून मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। मानसून ने केरल में 3 जून को दस्तक देने के साथ बारिश शुरू हो गई है। केरल और लक्षदीप के बाद मानसून ने शुक्रवार को कर्नाटक में एंट्री मारी। मौसम विभाग ने केरल में शनिवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी और उत्तरी कर्नाटक के अलावा तमिलनाडु और आंध प्रदेश के कुछेक हिस्सों में बारिश हो रही है।