ओम प्रकाश चौटाला की सजा हुई पूरी, जेल से रिहा करने के आदेश

चंडीगढ़, 23 जून - (राम सिंह बराड़) - जेबीटी भर्ती मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी होने के बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया है। इस बारे जेल प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री को सूचित कर दिया है। ओम प्रकाश चौटाला इन दिनों पैरोल पर हैं।