दिल्ली धरने से लौटे किसान की अस्पताल में मौत

राम तीर्थ (अमृतसर) 10 जुलाई - (धरविन्दर सिंह औलख) - दिल्ली धरने से वापिस लौटे गांव चैनपुर के किसान गुरमीत सिंह (46) पुत्र कश्मीर सिंह नंबरदार जोकि गांव चैनपुर के मौजूदा सरपंच अजीत सिंह का भतीजा था। जिसकी कुछ दिन बीमार रहने के बाद अमृतसर के गुरू नानक देव अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जो रामतीर्थ से जुड़े गुरमीत सिंह काफ़ी दिन दिल्ली आंदोलन में बिताने के बाद घर वापस आए जिनकी हालत बिगड़ गई। उनको पहले अमृतसर के एक निजी अस्पताल में और बाद में गुरू नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।