दिल्ली धरने से लौटे किसान मेजर सिंह खालसा की मौत

जैतो, 23 दिसंबर - (गुरचरण सिंह गाबड़िया, निजी पत्र प्रेरक) - दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन से करीब पांच दिन पहले लौटे किसान मेजर सिंह खालसा (68) पुत्र लाल सिंह निवासी गांव रामेआणा की आज सुबह मौत हो जाने का पता लगा है। भारतीय किसान यूनियन (एकता) सिद्धूपुर इकाई रामेआणा के प्रधान रणजीत सिंह और भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता रागी बेअंत सिंह रामेआणा ने बताया है कि किसान मेजर सिंह खालसा, जोकि दिल्ली के टिकरी बार्डर पर संघर्ष में हिस्सा ले रहा था कि अचानक उसे ठंड लग गई और काफी बीमारी हो गया, को करीब पांच दिन पहले गांवरामेआणा में लाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई। मेजर सिंह खालसा का गांव रामेआणा में संस्कार किया गया।