दिल्ली धरने से वापिस लौटे किसान की मौत

नवांशहर/बंगा, 04 अप्रैल - (गुरबख्श सिंह महे/जसबीर सिंह नूरपुर) - स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कुछ दिन पहले दिल्ली धरने से लौटे एक किसान की मौत हो गई। वह 50 वर्ष के थे। गांव झिंगडां के कुलदीप सिंह ग्रेवाल जोकि सातवीं बार कुछ दिन पहले दिल्ली धरने पर रहकर घर आए थे। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनको सांस लेने में समस्या होने लगी, तो डॉक्टर द्वारा उनको गंभीर मरीजों के वार्ड में रखा गया, जहां उनकी मौत हो गई।