जापान ने मलेशिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह
मोहाली, 4 नवंबर (तरविंदर सिंह बेनीपाल)- ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम, मोहाली में खेली जा रही 9वीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले के बाद जापान ने मलेशिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मिले 5-5 पेनल्टी स्ट्रोक में जापान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-3 गोल के अंतर से हरा दिया और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
#जापान ने मलेशिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह

