कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई- भगवंत मान
चंडीगढ़, 3 नवंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने युगांडा को 35-15 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
उन्होंने कहा कि इस विजेता टीम में शामिल जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव पंजावा की बेटी सिमरन कंबोज पर हम सभी को गर्व है। सिमरन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि खेलों के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहेंगी।
#कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई- भगवंत मान

