भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत, जिम्बाब्वे को 121 रन से हराया

वडोदरा (गुजरात), 25 अक्टूबर- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 121 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। रविवार को वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत की नींव कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों ने रखी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

329 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी टीम 48.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इस तरह भारतीय महिला टीम ने यह मुकाबला 121 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया और वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर अपनी ताकत दिखाई थी।

अब भारतीय टीम की नजर तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

#भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत
# जिम्बाब्वे को 121 रन से हराया