भारत ने कोरिया को 8-0 से हराकर दर्ज की शानदार जीत
जालंधर, 2 नवंबर (दविंदर) - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे। आज भारत और कोरिया के बीच खेले गए हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पांच बार की चैंपियन और मौजूदा खिताब विजेता भारत ने सोमवार को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए अपना अजेय अभियान बरकरार रखा।
भारत ने पांच मुकाबलों में पांच जीत के साथ अधिकतम 15 अंक हासिल कर अंकतालिका में पहला स्थान सुनिश्चित किया। वहीं जापान दूसरे, एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मलेशिया तीसरे और दक्षिण कोरिया चौथे स्थान पर रहा। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2, जापान को 4-1 और मलयेशिया को 4-2 से हराया था। अब टूर्नामेंट का अंतिम चरण मोहाली में खेला जाएगा। बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना एक बार फिर दक्षिण कोरिया से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मलयेशिया और जापान की टीमें आमने-सामने होंगी।

