पंजाब भाजपा नेता किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह फेल - जोशी

पठानकोट, 10 जुलाई - भाजपा में जारी कलह खत्म नहीं हो रहा। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल जोशी का अब कहना है कि भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा इस्तीफा दें। उनका कहना था कि पंजाब भाजपा नेता किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह फेल हुए हैं। पंजाब में भाजपा की जो दुर्दशा हुई है उसका जिम्मेदार भी जोशी द्वारा पंजाब भाजपा नेताओं को बताया गया। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में जो भी नेता आगे बढ़ता है उसको प्रदेश भाजपा प्रधान किसी न किसी रूप में तंग परेशान करता है।