टोक्यो ओलंपिक: आज से शुरू होगा 'खेलों का महाकुंभ'

नई दिल्ली, 23 जुलाई - खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद अब इसका आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं।