भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है - पीएम मोदी 

नई दिल्ली, 03 अगस्त - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक हॉकी मैच पर बोलते हुए कहा कि हार-जीत जीवन का हिस्सा है। टोक्यो ओलंपिक में हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।