लखीमपुर पीड़ितों को नहीं मिला न्याय, मंत्री हो बर्खास्त - प्रियंका गांधी 


लखनऊ, 07 अक्टूबर - लखीमपुर खीरी की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “अभी तक न्याय नहीं मिला, न्याय कैसे मिलेगा अगर वे गृह राज्यमंत्री रहेंगे। ये सब उनके अंडर आता है न। जबतक वे बर्खास्त नहीं होंगे निष्पक्ष जांच कौन करेगा? तीनों परिवारों ने एक ही बात कही कि मुआवजे से मतलब नहीं है, हमें न्याय चाहिए।”