शातिर ठग केंद्रीय राज्य मंत्री का पीए बन 10 लोगों से कर रहा पैसों की मांग

फगवाड़ा, 20 अक्तूबर - (हरीपाल सिंह) - एक शातिर ठग अपने आप को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का पीए बन 10 लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। फगवाड़ा में भी इस ठग ने कुछ मनी चंगेरस को फोन करके पैसे ट्रांसफर करन की मांग की, ऐसा न होने पर उसने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश से बात करवाने के लिए कहा। इस ठग को लेकर खुद केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से यह जानकारी देते लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है |