लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीट पर मतदान प्रारंभ


नयी दिल्ली: 26 अप्रैल  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राज्यों में चुनावों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।