महाराष्ट्र : एनसीबी द्वारा जलगांव में 1500 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार 

मुंबई, 15 नवम्बर - मुंबई एनसीबी की टीम ने महाराष्ट्र के जलगांव में एरंडोल के पास 1500 किलोग्राम गांजा जब्त किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार गांजा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लाया जा रहा था।