केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी सफाई 


नई दिल्ली 26 दिसम्बर  पांच राज्यों के चुनाव होने के बाद नए कृषि बिल को लाने संबंधी सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को जवाब दिया है। तोमर ने कहा कि, भारत सरकार ने अच्छे कानून बनाए थे। किसी कारणों से हमने कानून वापस लिए हैं। भारत सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। नए कृषि कानून लाने संबंधी सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि,ये बिल्कुल झूठ है कि हम नए कृषि कानून लाएंगे, हमने ऐसा कभी नहीं कहा।