चंडीगढ़ में बढ़ा ओमिक्रोण का कहर, 2 और नए मामले आए सामने 

चंडीगढ़, 26 दिसंबर - (मनजोत सिंह जोत) - चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट ओमिक्रोण ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। चंडीगढ़ में आज नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हाल ही में ओमिक्रोण पॉजिटिव मरीज के पांच पारिवारिक संपर्कों के सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी नई दिल्ली भेजे गए थे, जिनमें से दो में ओमिक्रोण वैरिएंट पॉजिटिव पाया गया है।