चंडीगढ़: नगर निगम की बैठक सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल ने की रद्द  

चंडीगढ़, 6 मार्च (संदीप)- नगर निगम की आज होने वाली बैठक नहीं होगी। प्रशासन की सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल ने बैठक रद्द कर दी है। मेयर कुलदीप कुमार नगर निगम सदन में अपनी पहली हाउस मीटिंग करने जा रहे थे। इस बैठक में नवनियुक्त मेयर शहर के लोगों के लिए मुफ्त पानी का प्रस्ताव लाने वाले थे। बता दें कि इस बैठक के विरोध में बीजेपी के सभी पार्षदों ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को एक शिकायत पत्र दिया, जिसमें नगर निगम की एफ.एंड.सी.सी. बनाने और इस पर चर्चा करने के बाद नगर निगम की हाउस मीटिंग में बजट पर चर्चा करने की बात कही गई थी। इसलिए यह हाउस मीटिंग रद्द की जानी चाहिए।