मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा धूरी वासियों को बड़ी राहत, दो टोल पलाजे बंद करने का ऐलान

संगरूर/धूरी, 4 सितंबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज धूरी वासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने राहत देते हुए संगरूर में 2 टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज रात 12 बजे के बाद संगरूर से लुधियाना जाने वाले 2 टोल प्लाजा, जो धूरी और लेहरा गांव के टोल प्लाजा हैं, स्थायी रूप से बंद रहेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और जनता के पैसे की भी बचत होगी।