खंडवा- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव कुएं में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई


नई दिल्ली, 2 अक्टूबर मध्यप्रदेश के खंडवा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव कुएं में तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। मामला पदम नगर थाना क्षेत्र के कोरगला ग्राम का है। एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें महिला ने लिखा है कि श्री शिवाय नमस्तुभ्यम... मेरे मोक्ष के लिए गाय दान कर देना। अपनी अल्सर की बीमारी से भी परेशान हूं। खुद ही अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। लेकिन महिला के भाई ने शक जताते हुए महिला के पति और ससुराल वालों को कठघरे में खड़ा किया है। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने परेशान कर रखा था।